फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बीडीओ ने किया गो-आश्रय स्थल में श्रमदान

विज्ञापन
विज्ञापन
परशुरामपुर। विकास खंड के सिरसहवा गो आश्रय स्थल पर शुक्रवार की सुबह बीडीओ विनोद कुमार सिंह ने श्रमदान किया। सुबह 9:00 बजे पहुंचे बीडीओ ने कर्मचारियों के साथ परिसर में झाड़ू लगाई और सफाई अभियान चलाया। उन्होंने परिसर में बनी नाद में गोवंशों को चारा, भूसा और चोकर मिलाकर खिलाया।
विज्ञापन

बीडीओ ने पशु चिकित्सक को बुलाकर बीमार पशुओं का इलाज करवाया और दवा व इंजेक्शन लगवाए। बीडीओ हर सप्ताह क्षेत्र के किसी न किसी गो आश्रय स्थल पर एक दिन श्रमदान करते हैं। इस दौरान वे हरा चारा काटने से लेकर सफाई और पशुओं को खिलाने तक का काम स्वयं करते हैं।
बीडीओ के साथ एडीओ, सफाईकर्मी और स्थानीय कर्मचारी भी श्रमदान में जुटे रहे, जिससे आश्रय स्थल की व्यवस्था बेहतर बनी रही। सिरसहवा आश्रय स्थल पर श्रमदान के दौरान सीडीपीओ विक्रमजोत बलराम सिंह, सचिव अजीत सिंह, प्रधान अरुण कुमार, तथा सफाईकर्मी राजकुमार, ध्रुव नारायण और शिव पूजन मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें