फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शव की सुरक्षा के लिए सौंपा फ्रीजर बॉक्स

Sat, 11 Oct 2025 01:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। हर्रैया तहसील के ग्राम भदावल कला के प्रधान रोशन अली और परिवार के सदस्यों नेे अपने पूर्वजों के याद में डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स भदावलखुर्द के मदरसा सिराजुल उलूम के कैशियर अब्दुल खालिक को सौंपा। समाजसेवी बाबा गौहर अली ने बताया कि जिन लोगों के परिवार के सदस्य दिल्ली, मुंबई या विदेशों में रहते हैं, उनके किसी परिजन के निधन के बाद शव को सुरक्षित रखने में परेशानी होती थी। डेड बॉडी फ्रीजर बॉक्स मिल जाने से सुविधा होगी। यह बॉक्स किसी भी धर्म के मानने वाले के लिए उपलब्ध रहेगा। एडवोकेट विवेक सिंह, हरिशंकर सिंह, प्रभाकर सिंह, राना अनिल सिंह, जितेन्द्र कुमार, मनोज कुमार, अब्दुल खालिक, मकबूल अली, जौहर अली, गुलजार अली, मेराज अली मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें