भानुपर। चुनाव समाप्त होते ही रामनगर और सल्टौवा ब्लॉक कार्यालय की
प्रशासनिक व्यवस्था बदल गई। जानकारी के मुताबिक बीडीओ रामनगर हनुमान प्रसाद
मिश्रा को सीडीओ कार्यालय से अटैच कर दिया गया है।
अब रामनगर में
बीडीओ की जिम्मेदारी केपी त्रिपाठी को दी गई है। जबकि उनके स्थान पर
सल्टौवा में सुशील कुमार पांडेय को बीडीओ बनाया गया है। पद भार ग्रहण करने
के बाद शुक्रवार को दोपहर बाद रामनगर ब्लॉक कार्यालय पहुंचे बीडीओ केपी
त्रिपाठी ने कर्मचारियों से औपचारिक मुलाकात कर व्यवस्था की जानकारी ली।
कहा
कि अच्छा कार्य करने वाले कर्मचारियों की पूरी तरह मदद की जाएगी और
लापरवाही बरतने वाले लोगों से भी हर हाल में काम कराया जाएगा। शासन से आने
वाली हर विकास परक योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थी तक पहुंचाना प्राथमिकता
होगी।
इस दौरान एनआरईपी राजकुमार, स्थापना लिपिक संजय श्रीवास्तव,
कनिष्ठ लिपिक सुमिरन प्रसाद, एडीओ समाज कल्याण तिलकराम चौधरी, ग्राम विकास
अधिकारी शिव पूजन, अर्जुन चौधरी, वीरेंद्र कुमार, दीपक कुमार, राघव प्रसाद
आदि सभी कर्मचारी उपस्थित रहे।