फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: राष्ट्रीय कार्यशाला में सम्मानित हुए बस्ती के आरटीओ

Wed, 02 Jul 2025 02:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। परिवहन विभाग के तकनीकी संवर्ग संभागीय निरीक्षक की ओर से रोड सेफ्टी पर लखनऊ में राष्ट्रीय कार्यशाला हुई। 20 राज्यों के परिवहन विभाग के तकनीकी अधिकारियों ने हिस्सा लिया। बस्ती के आरटीओ प्रशासन फरीदुद्दीन को परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने पुरस्कृत किया।
विज्ञापन

कार्यशाला में सड़क सुरक्षा एवं परिवहन विभाग की जनोपयोगी सेवाओं के प्रचार प्रसार पर चर्चा हुई। आरटीओ ने बताया कि यूपी में 45 परिवहन सेवाओं को फेसलेस मोड में रखा गया है। इन सेवाओं को प्राप्त करने के लिए आवेदकों को आरटीओ कार्यालय आने की आवश्यकता नहीं होगी।
फेसलेस सेवाओं का जनसामान्य अधिक से अधिक लाभ प्राप्त कर सकें, इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया संबंधी वीडियो अपलोड कर दिए गए हैं। लर्निंग आवेदन, नाम परिवर्तन, नए लाइसेंस, पता परिवर्तन, मोबाइल नंबर अपडेट, आरसी में मोबाइल नंबर अपडेट जैसी जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म से ली जा सकती है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें