फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: यूपी प्रो. हैंडबॉल लीग में खेलेंगे बस्ती के मो. हसीन

विज्ञापन
मो. हसीन खान हैंडबॉल ​खिलाड़ी स्रोत स्वयं
विज्ञापन
बस्ती। यूपी प्रो. हैंडबाल लीग में बस्ती मंडल के मो. हसीन खान का चयन गाजियाबाद पैंटर्स टीम में हुआ है। यह चयन वाराणसी में आयोजित ऑक्शन के दौरान हुआ, जिससे मंडल का मान बढ़ा है। अप्रैल में लखनऊ में होने वाले इस लीग में देशभर से छह टीमों के लिए 72 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें बस्ती के हसीन भी हैं। खिलाड़ी के अनुसार, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान, गुजरात, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, जम्मू-कश्मीर, उड़ीसा सहित भारतीय सेना, पुलिस, केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल, सीआरपीएफ, भारतीय रेलवे, भारतीय नौसेना के राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी शामिल किए गए हैं। रुधौली सिसवारी खुर्द निवासी मोहम्मद हसीन खान ने बस्ती के शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम से निकलकर कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय हैंडबाल प्रतियोगिताओं में भाग लिया है।
विज्ञापन

हाल ही में उन्होंने नौ नवंबर 2023 को गोवा में आयोजित 37वें नेशनल गेम्स में यूपी की टीम को कांस्य पदक दिलाकर बस्ती का मान बढ़ाया। हसीन 2012 में भारतीय खेल प्राधिकरण में प्रवेश के बाद खेल कोटे से भारतीय सेना में चयनित हुए। वर्तमान में, वह भारतीय सेना के 224 मीडियम रेजीमेंट में तैनात हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें