फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती वॉरियर्स को खैर क्रिकेट अकादमी ने तीन विकेट से दी शिकस्त

विज्ञापन
खैर क्रिकेट गाउंड पर विजेता टीम ​खिलाड़ियों को पुरस्कार देते अति​थि स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड में चल रही अंडर-16 त्रिकोणीय प्रतियोगिता में शनिवार को एक मुकाबला हुआ। मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए खैर क्रिकेट अकादमी ने बस्ती वॉरियर्स को तीन विकेट से हराया।
विज्ञापन

निर्धारित 16 ओवर के मैच में बस्ती वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती वॉरियर्स ने 16 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 97 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोहम्मद हमजा ने 20 रन, रूद्र पाल ने 19, रितिक ने 13 और अर्श ने 11 रन बनाए। खैर क्रिकेट अकादमी की तरफ से वीर सिंह ने दो विकेट लिए। अंकित चौधरी और लेख सोनी ने एक-एक विकेट चटकाए
। 97 रनों के जवाब में उतरी खैर क्रिकेट अकादमी ने 13.2 ओवर में मुकाबले को तीन विकेट से जीत लिया। टीम की ओर से लेख सोनी ने 22, अंकित चौधरी ने 17 और दिव्या ने 12 रन बनाए। बस्ती वॉरियर्स की तरफ से संस्कार वर्मा ने तीन विकेट झटके। जैद ने एक, मोहम्मद हमजा ने एक और रेयांश ने एक विकेट लिया। शानदार प्रदर्शन करने वाले वीर प्रताप सिंह को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें