फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: एथलीट विजय कुमार यादव ने राज्य स्तर पर जीता पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। क्षेत्र के ग्राम बन्नी निवासी विजय कुमार यादव ने प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित राज्यस्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में गोला फेंक स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करते हुए तृतीय स्थान प्राप्त कर अपने जिले और गांव का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

विजय की इस सफलता के पीछे उनकी कड़ी मेहनत और अटूट अनुशासन है। वे प्रतिदिन परमेश्वरपुर स्थित ईटीसी ग्राउंड पर घंटों अभ्यास करते हैं। विजय अपनी इस सफलता का श्रेय अपने कोच और मार्गदर्शक अनिल यादव फौजी को देते हैं। अनिल यादव फौजी के निर्देशन में ही विजय ने अपनी तकनीक और ताकत पर काम किया, जिसका परिणाम आज पदक के रूप में सबके सामने है।
बन्नी गांव के खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर पूरे कुदरहा ब्लॉक में उत्साह का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि सीमित संसाधनों के बावजूद विजय ने जो मुकाम हासिल किया है, वह अन्य युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें