फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बस्ती स्टेडियम ने बस्ती वॉरियर्स को दो विकेट से दी शिकस्त

Wed, 08 Apr 2026 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
क्रिकेट मैच में ​​खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते अति​थि स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। खैर इंटर कॉलेज के क्रिकेट ग्राउंड पर मंगलवार को बस्ती वॉरियर्स बनाम बस्ती स्टेडियम के बीच ओपेन क्रिकेट मैच खेला गया। रोमांचक मुकाबले में बस्ती स्टेडियम ने बस्ती वॉरियर्स को दो विकेट से शिकस्त दे दी।
विज्ञापन

बस्ती वॉरियर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। निर्धारित 30 ओवर के मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए बस्ती वॉरियर्स ने आठ विकेट के नुकसान पर 240 रन का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मनीष कुमार ने 58 रन, विकास चौधरी ने 40, अजय कुमार ने 23 रन बनाए। बस्ती स्टेडियम की तरफ से सौरभ पाल और आदर्श पांडेय ने दो-दो विकेट लिए। आशुतोष मल्होत्रा, आयुष्मान और अभय निषाद ने एक-एक विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी बस्ती स्टेडियम ने आठ विकेट खोकर बेहद रोमांचक मुकाबले में इस मुकाबले को दो विकेट से जीत लिया। बस्ती स्टेडियम की तरफ से आदर्श पांडेय ने 80 रनों की पारी खेल। अभिनव मिश्रा ने 25, सौरभ पाल ने 24 और अब्दुल कासिम ने 22 रनों की पारी खेली। बस्ती वॉरियर्स की तरफ से जितेंद्र कुमार ने तीन झटके। विनय चौधरी ने दो विकेट चटकाए। रामगोपाल, विकास चौधरी और शाकिब अली ने एक-एक विकेट लिए। शानदार बल्लेबाजी करने वाले आदर्श पांडेय को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। कोच आलोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें