फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वॉलीबाल में बस्ती सदर की टीम ने बाजी मारी

Thu, 06 Feb 2025 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता में दौड़ लगाते प्रतिभागी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बस्ती। नेहरू युवा केंद्र के तत्वावधान मेंं शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में चल रही दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हो गया। वाॅलीबाल बालक वर्ग में बस्ती सदर की टीम प्रथम, गौर द्वितीय, कबड्डी बालिका वर्ग में बस्ती सदर प्रथम, कप्तानगंज की टीम दूसरे स्थान पर रही।
400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में अवधेश प्रथम, प्रशांत गिरी द्वितीय, मोहित तीसरे स्थान पर रहे। बालिका वर्ग 200 मीटर दौड़ में मुस्कान प्रथम, सरिता द्वितीय और निधि यादव तृतीय स्थान पर रहीं। धीमी गति साइकिल बालिका वर्ग में अनन्या प्रथम, रेखा गिरी द्वितीय, सपना तृतीय स्थान पर रहीं।
विज्ञापन

बैडमिंटन बालिका वर्ग में सावित्री प्रथम, सपना द्वितीय, सोनाली तृतीय स्थान और बालक वर्ग कुश्ती में शिवम पांडेय प्रथम, विकास द्वितीय और प्रशांत ने तीसरा स्थान पर प्राप्त किया।
विज्ञापन

समापन अवसर पर भाजपा नेता जगदीश शुक्ल ने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया। नेहरू युवा केद्र माय भारत के जिला युवा अधिकारी अनुराग यादव ने बताया कि जिला स्तरीय खेलकूद में ब्लाॅकोें से चयनित 150 से अधिक खिलाड़ियों ने श्रेष्ठतम प्रदर्शन किया।
इस दौरान ओम प्रकाश मिश्र, परवेज आलम, मो. आरिफ, मनोरमा चौधरी, दीपेेंद यादव, शिवम यादव आदि मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें