फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुधौली कांड: त्रिलोकी ही बिचौलिया, औनपौने में कराया था लाखों की जमीन का सौदा, फिर दोस्त के साथ कर दी गद्दारी

Sun, 24 Sep 2023 10:48 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी त्रिलोकी ही बिचौलिया था। उसने चौथाई रेट पर सौदा कराया था। सवा लाख रुपये मीटर के हिसाब से जमीन बिकी थी, जबकि वहां रेट चार-पांच लाख रुपये है। दंपती की खुदकुशी के पीछे गद्दारी की भी बात सामने आ रही है। एक तरह से दोस्ती में धोखा देने का मामला बताया जा रहा है। लोग बताते हैं कि मृतक और दोनों आरोपियों के बीच काफी घनिष्टता थी। घटना के दिन भी सबने एक साथ बैठकर शराब पी थी।
विज्ञापन
बस्ती रुधौली कांड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सामूहिक दुष्कर्म का मुख्य आरोपी त्रिलोकी ही जमीन की खरीद-फरोख्त का बिचौलिया है। उसी ने मध्यस्थता कर दंपती के घर से करीब 100 मीटर दूर की चार मीटर चौड़ी और पंद्रह मीटर लंबी जमीन का सौदा सवा लाख रुपये मीटर के हिसाब से कराया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, अधिकारियों की पूछताछ में उसने यह बात कबूल की है। 
विज्ञापन


एक सप्ताह पहले जमीन की रजिस्ट्री हुई है। मृतक ने बहाने से पिता को रजिस्ट्री कार्यालय ले जाकर कागजात पर अंगूठा लगवा दिया था। इसकी एवज में उसे पांच लाख रुपये मिलने की बात बताई जा रही है। यह रकम एसबीआई की रुधौली शाखा में मृतक के खाते में जमा है। इसकी पुष्टि शनिवार को पुलिस ने कर ली है।

मृतक के परिवार वाले खामोश हैं। पड़ोसियों को भी इस बात पर आश्चर्य है कि जिस जमीन का भाव चार से पांच लाख रुपये मीटर चल रहा है, उसका सवा लाख रुपये मीटर में सौदा कैसे हो गया। यानी चौथाई रेट पर त्रिलोकी ने सौदा पटवा दिया। 
विज्ञापन


16-20 लाख की जमीन का मात्र पांच लाख रुपये में सौदा करवा दिया। सूत्रों के अनुसार, इस सौदे की जानकारी बाकी भाइयों को नहीं थी। बाद में त्रिलोकी ने ही उनसे यह राज खोल दिया। इसके बाद भाइयों में रुपये को लेकर तकरार की बात भी गांव में चर्चा में है। इससे त्रिलोकी और मृतक में अनबन हो गई थी। 

पुलिस को जानकारी मिली है कि पूरे घटनाक्रम के पीछे बिचौलिए के दबाव और अनबन की बात भी जुड़ी है। हालांकि, पुलिस खुलकर कुछ भी बताने से बच रही है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी का कहना है कि पूछताछ में आरोपी अभी इस बारे में कुछ ज्यादा । फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता तहरीर और वीडियो साक्ष्यों को आधार मानकर कार्रवाई कर रही है।

तीनों के बीच गहरी दोस्ती की चर्चा
दंपती की खुदकुशी के पीछे गद्दारी की भी बात सामने आ रही है। एक तरह से दोस्ती में धोखा देने का मामला बताया जा रहा है। लोग बताते हैं कि मृतक और दोनों आरोपियों के बीच काफी घनिष्टता थी। उन्हें अक्सर एक साथ बैठकर शराब पीते देखा जाता था। घटना के दिन भी सबने एक साथ बैठकर शराब पिया था।

आरोपियों का होगा डीएनए टेस्ट, लिए गए सैंपल
सामूहिक दुष्कर्म के बाद दंपती के खुदकुशी की घटना की तफ्तीश के लिए पुलिस ने दोनों आरोपियों का डीएनए टेस्ट के लिए रक्त का नमूना संग्रह कराया है। इसके लिए विवेचक दिनेश चंद्र चौधरी ने न्यायालय में पेश करने के बाद डीएनए टेस्ट कराने के लिए सेंपल लेने की अनुमति मांगी। न्यायालय के आदेश पर दोनों आरोपियों को सीएमओ कार्यालय ले जाया गया। जहां दोनों के खून का नमूना लिया गया। उसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं मौत की वजह
दंपती में से किसी के भी पोस्टमार्टम रिपोर्ट में स्पष्ट नहीं हुआ है कि उनकी मृत्यु का कारण क्या है। शुक्रवार को ही दोनों का पोस्टमार्टम कराया गया था। पति का पोस्टमार्टम बस्ती में हुआ, जबकि पत्नी का गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में।

दोनों के जहर खाने के संकेत तो मिले हैं, लेकिन विधि विज्ञान प्रयोगशाला में बिना बिसरा की जांच किए पोस्टमार्टम करने वाले डाॅक्टर रिपोर्ट में नहीं लिख सकते। दोनों का बिसरा सुरक्षित कर लिया गया है। दुष्कर्म की पुष्टि के लिए महिला का वेजाइना स्वाब भी सुरक्षित कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द इसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

 

एक कैबिनेट मंत्री का पुलिस को कई बार आया फोन
सूबे के एक कैबिनेट मंत्री का पुलिस के पास कई बार फोन आने की चर्चा है। हालांकि पुलिस खुलकर इसे कबूल नहीं कर रही है। माना जा रहा है कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए पुख्ता कार्रवाई करने के लिए कहा गया। उधर, निषाद पार्टी के जिलाध्यक्ष अशोक निषाद व अन्य नेताओं ने परिवार के लोगों से मुलाकात कर सांत्वना दिया और दोषियों के विरुद्ध उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया।
 
विज्ञापन

यह रहा पूरा घटनाक्रम
बृहस्पतिवार सुबह नगर पंचायत रुधौली के एक दंपती ने कीटनाशक खा लिया था। उनमें पति की जिला अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई थी। पत्नी को मेडिकल काॅलेज गोरखुपुर रेफर कर दिया गया था। रात में उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा था। शुक्रवार सुबह हालत फिर खराब होने लगी और कुछ ही घंटे में उसने भी दम तोड़ दिया। दोनों की मौत होने के बाद अचानक उस समय घटनाक्रम बदल गया जब जहर खाने से पहले का उन दोनों का तीन वीडियो सामने आया। उन वीडियो में बताया गया था कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें