फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड: एक और वीडियो ने खोला नया भेद... दरिंदगी के चार दिन बाद दंपती ने खाया जहर

Sun, 24 Sep 2023 10:54 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती

सार

रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड में एक और वीडियो सामने आया है। अस्पताल में रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में वह बोल रहा है कि तिरलोकिया इतवरवा के दारू पी कै हमरे मेहरारुआ से बलात्कार कई दिहिस.....। इस वीडियो में वह इतवार यानी रविवार सिर्फ लोकिया यानी त्रिलोकी का नाम ले रहा है। दंपती ने दरिंदगी के चार दिन बाद जहर खाया।
विज्ञापन
रुधौली कांड - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले में रुधौली सामूहिक दुष्कर्म कांड के बाद दंपती के जहर खाकर खुदकुशी करने की दिल दहला देने वाली घटना में शनिवार को एक और वीडियो सामने आया है। मरने से पहले पति के बयान वाले इस वीडियो के मुताबिक सामूहिक दुष्कर्म जहर खाने के चार दिन पहले यानी रविवार रात को हुआ था। 
विज्ञापन


जबकि, दंपती ने जहर बृहस्पतिवार को खाया। अस्पताल में रिकॉर्ड किए गए उस वीडियो में वह बोल रहा है कि तिरलोकिया इतवरवा के दारू पी कै हमरे मेहरारुआ से बलात्कार कई दिहिस.....। इस वीडियो में वह इतवार यानी रविवार सिर्फ लोकिया यानी त्रिलोकी का नाम ले रहा है।

इससे पहले अलग-अलग तीन वीडियो सामने आए थे, जिसमें यह स्पष्ट नहीं था कि महिला के साथ दरिंदगी कब हुई थी। दोनों की बात से ऐसा लग रहा था कि वारदात बृहस्पतिवार रात की है। जबकि, इस चौथे वीडियो में इतवार यानी रविवार का जिक्र किया गया है। 
विज्ञापन


सवाल उठ रहा है कि रविवार से लेकर बृहस्पतिवार सुबह के बीच चार दिन तक बात को दंपती ने क्यों दबाए रखा। इन चार दिनों में ऐसा क्या हो गया कि दोनों को जहर खाकर जान देने की नौबत आ गई।

इस दौरान वह क्या करता रहा और किससे मिलता-जुलता रहा, यह न तो घरवालों को पता है न ही उसके पड़ोसियों को। माना जा रहा है कि इसी चार दिन के भीतर आत्मघाती कदम की पृष्ठभूमि बनी। कस्बे के लोगों का कहना है कि पूरे घटनाक्रम में कोई बड़ी साजिश छिपी हुई है, जो अब तक सामने नहीं आ पाई है।

 

वहीं, पुलिस का कहना है कि वह तहरीर और वीडियो के बयान के आधार पर तफ्तीश को आगे बढ़ा रही है। एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी ने बताया कि केस से जुड़े जितने पहलू हैं,उन पर गौर करते हुए सभी की छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन

यह रहा पूरा घटनाक्रम
बृहस्पतिवार सुबह नगर पंचायत रुधौली के एक दंपती ने कीटनाशक खा लिया था। उनमें पति की जिला अस्पताल ले जाने के बाद मौत हो गई थी। पत्नी को मेडिकल काॅलेज गोरखुपुर रेफर कर दिया गया था। रात में उसे खतरे से बाहर बताया जा रहा था। शुक्रवार सुबह हालत फिर खराब होने लगी और कुछ ही घंटे में उसने भी दम तोड़ दिया।

दोनों की मौत होने के बाद अचानक उस समय घटनाक्रम बदल गया जब जहर खाने से पहले का उन दोनों का तीन वीडियो सामने आया। उन वीडियो में बताया गया था कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें