बस्ती। आईजीआरएस पोर्टल पर जन शिकायतों के निस्तारण में बस्ती परिक्षेत्र और जिला सूबे में अव्वल रहा। डीआईजी संजीव त्यागी और एसपी अभिनंदन ने शुक्रवार को मातहतों को बधाई दी। बताया कि जन शिकायतों का समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के साथ ही निरंतर समीक्षा की जा रही है।
शासन प्रतिमाह जन शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर जिलों की रैंकिंग जारी करता है। बेहतर ढंग से जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण करने, आईजीआरएस, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन माध्यमों से प्राप्त संदर्भ के निस्तारण की गुणवत्ता और अन्य पैरा मीटर्स पर परखने के बाद यह रैंकिंग बनती है। एसपी ने बताया कि अगस्त महीने में जनपद को बार फिर से पहला स्थान मिला है। एएसपी ओपी सिंह, सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण तिवारी समेत सभी सर्किल के सीओ, थाना प्रभारियों को शाबासी दी। संवाद