फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वार्ता से नहीं निकला हल, 18वें दिन भी जारी रहा धरना

Sat, 06 Sep 2025 02:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
वाल्टरगंज में 18वें दिन धरना देते लोग- संवाद
विज्ञापन
वाल्टरगंज। गोविंद नगर चीनी मिल पर किसान मजदूर और व्यापारियों का धरना 18 वें दिन भी जारी रहा। धरने के समर्थन में पहुंचे आम जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि किसानों के लिए रेल चक्का भी जाम करना पड़ा तो उसके लिए हम सभी लोग तैयार हैं। किसी भी सूरत में चीनी मिल को चलाए जाने तक संघर्ष जारी रहेगा।
विज्ञापन

कर्मचारी नेता महेश कुमार पांडे ने बताया कि बृहस्पतिवार को जिला प्रशासन ने श्रमिकों के प्रतिनिधिमंडल को वार्ता करने कलक्ट्रेट में बुलाया था। वार्ता में अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी सदर और मिल प्रबंधन के प्रतिनिधि शामिल हुए। श्रमिकों का कहना है 19 अगस्त तक मैनेजमेंट मिल चलाने की बात कह रहा था लेकिन अब मिल चलाने से इन्कार कर रहे हैं।
उनका कहना है कि यही रवैया रहा तो आने वाले समय में बजाज हिंदुस्तान की रुधौली चीनी मिल भी घाटे के कारण बंद कर दी जाएगी। श्रमिकों का आरोप है की जिला प्रशासन मिल प्रबंधन के प्रभाव में आकर कर्मचारियों के ऊपर स्थानांतरण का दबाव बना रहा है। धरने में प्रमुख रूप से अंगद वर्मा त्रिलोकी नाथ चौधरी वीरेंद्र चौधरी घनश्याम धीरेंद्र प्रताप सिंह धर्मेंद्र मौर्य प्रदीप चौधरी आदि आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें