फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हैंडबॉल प्रतियोगिता में बस्ती ओवरऑल चैंपियन

Sat, 18 Apr 2026 12:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
रूधौली। रूधौली क्षेत्र के बहादुरपुर स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय में शुक्रवार को 34वीं संकुल (वाराणसी) स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की प्राचार्या डॉ. अमिता सक्सेना ने किया। उन्होंने खिलाड़ियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस प्रतियोगिता में पीएमश्री जवाहर नवोदय विद्यालय बस्ती, बलिया, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, कुशीनगर एवं गोरखपुर के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया था, जिसमें बस्ती ओवरऑल चैंपियन रहा। गोरखपुर द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता के संचालन में खेल शिक्षकों अमित कुमार सिंह एवं ईशा वर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस अवसर पर उप प्राचार्य राकेश शर्मा, राजेश कुमार सिंह, रविंद्र नाथ पांडेय, रामानंद त्रिपाठी, सुशील पाठक, सच्चिदानंद, अरुणेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. तुफेल अख्तर, राजकुमार प्रसाद आदि माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें