फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो बाइकों की टक्कर में चचेरे भाइयों समेत तीन कांवड़ियों की मौत

Tue, 22 Jul 2025 12:26 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार, बस्ती। जलाभिषेक के लिए निकले चाचा-भतीजा समेत तीन कांवड़ियों की नगर क्षेत्र के गोटवा के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक दो बाइकों की टक्कर में दो कांवड़ियाें की मौके पर मौत हो गई। जबकि मेडिकल कॉलेज गोरखपुर ले जाते समय खलीलाबाद के पास तीसरे कांवड़िए ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, संतकबीरनगर जिले के बेलहरकला क्षेत्र के भिटिया निवासी राजकुमार (30) पुत्र राम उजागिर यादव अपने चचेरे भाई आकाश (20) पुत्र भोला यादव को साथ लेकर बाइक से कांवड़ उठाए थे। सोमवार की भोर में दोनों जल भरकर लौट रहे थे। फोरलेन पर नगर क्षेत्र के बसहवा के पास अयोध्या जल भरने जा रहे नगर थाना क्षेत्र के बक्सर निवासी महेंद्र कुमार (24) पुत्र रामजीवन की बाइक से आमने-सामने से टक्कर हो गई।
महेंद्र अपने मामा की बाइक लेकर जा रहे थे। पुलिस ने तीनों घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने राजकुमार और महेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल आकाश को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आनान-फानन शवों को कब्जे में लेकर घायल को अस्पताल भेज दिया। दोनों वाहन भी कब्जे में ले लिए गए।
विज्ञापन

सीओ कलवारी प्रदीप कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कांवड़ियों की दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। इसमें गंभीर रूप से तीन घायल कांवड़ियों को जिला अस्पताल भिजवाया गया था। तीनों की जान नहीं बच सकी।
महेंद्र के परिवार में कोहराम : नगर बाजार (बस्ती)। कांवड़ लेकर निकले थाना क्षेत्र के बक्सर निवासी महेंद्र की सड़क हादसे में मौत की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। महेंद्र गांव में ही रहकर मजदूरी कर परिवार का खर्च चलाते थे।
घर पर पिता रामसजीवन, मां व उनकी पत्नी प्रिया के अलावा छह माह का बेटा मयंक है। परिजनों के अलावा गांव के लोग भी घटना से शोकाकुल हैं। मिलनसार महेंद्र की मौत से आहत परिजनों को लोग उन्हें ढांढस बंधा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें