फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सीनियर प्राइजमनी कुश्ती के चयन-ट्रायल में नहीं खिलाड़ी

Wed, 23 Jul 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गोरखपुर में 28 व 29 जुलाई को आयोजित दो दिवसीय प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चुनी जाने वाली टीम का जनपदीय चयन-ट्रायल मंगलवार को होना था। लेकिन, ट्रायल के लिए एक भी खिलाड़ी नहीं पहुंचा। अब, चयनकर्ताओं का मंडलीय चयन-ट्रायल में विभाग की नजर है।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सीनियर प्राइजमनी कुश्ती पुरुष वर्ग के लिए टीम का चयन-ट्रायल तय था। शाम तक खिलाड़ी नहीं आए। बताया कि 24 जुलाई को होने वाले मंडल स्तर के चयन-ट्रायल में स्थिति स्पष्ट होगी। बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर के कुश्ती खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। टीम में सफल खिलाड़ियों को जगह दी जाएगी जो गोरखपुर में आयोजित प्रदेश स्तरीय सीनियर प्राइजमनी कुश्ती में दमखम दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें