फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: वायरल इंफेक्शन और डायरिया का प्रकोप, पीआईसीयू फुल

Tue, 22 Jul 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी के साथ उमस ने एक बार फिर लोगों की मुसीबतें बढ़ा दी है। जिला अस्पताल की ओपीडी में उल्टी-दस्त और डायरिया तथा पेट की बीमारियों के मरीजों की संख्या अचानक बढ़ गई है। सोमवार को ओपीडी में 1005 मरीज पहुंचे। इसमें लगभग 450 मरीज सिर्फ मेडिसिन विभाग में पहुंचे।
विज्ञापन

अधिकांश रोगी बुखार, दस्त, त्वचा रोग और हड्डी रोग के पीड़ित दिखे। बच्चों में पेट संबंधी बीमारियां दिखीं। इमरजेंसी के अलावा सुबह नौ बजे से लेकर दो बजे तक ओपीडी में भी भीड़ दिखी। आने वाले मरीजों में डायरिया का प्रकोप दिखा।
फिजीशियन डॉ. रामजी सोनी ने बताया कि डायरिया के जो गंभीर मरीज आ रहे हैं, उन्हें अस्पताल के वार्ड में भर्ती कराया गया है। बुखार और पेट दर्द के रोगी अधिक आ रहे। यह मौसम के बदलाव से है। संक्रमण से बचाव के लिए सफाई जरूरी है। हालत यह है कि अस्पताल का मेडिसिन वार्ड फुल हो गया है। इसके अलावा चिल्ड्रन वार्ड और पीआईसीयू में भी बच्चे भरे पड़े हैं। वार्ड में उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या ज्यादा है।
विज्ञापन

बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. अनिल शर्मा का कहना है कि कमजोर बच्चों पर यह मौसम कहर बनकर टूट रहा है। तबीयत बिगड़ने पर तत्काल डॉक्टर से संपर्क कर दवा कराएं। संक्रमण के चलते शरीर में दाने निकल रहे। हड्डी रोग, बाल रोग, आई सर्जन कक्ष में मरीजों की भीड़ दिखी। जिला अस्पताल के एसआईसी डॉ. खालिद रिजवान अहमद का कहना है कि मौसम बदल रहा है। बारिश में साफ-सफाई और बासी भोजन से बीमारियां बढ़ रही है। लोगों को सचेत होकर खानपान पर ध्यान देना चाहिए। दवाएं पर्याप्त मात्रा में हैं। चिकित्सकों से बाहर की दवा न लिखने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें