बस्ती। बस्ती-अयोध्या हाईवे पर डायवर्जन के चलते परिवहन निगम की सेवाओं काफी असर पड़ा है। बताया गया कि सोमवार को सिर्फ 22 बसें ही रूट पर निकल सकीं। इससे निगम को छह लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
बस्ती-अयोध्या मार्ग कांवड़ियों के हवाले है। इसके नाते लखनऊ जाने वाली बसों को सोनूपार, कुदरहा, कलवारी-टांडा होकर पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से भेज रहे। इसकी वजह से सवारी कम हो गई है। विभाग के अनुसार सोमवार को दिल्ली के लिए छह, लखनऊ के लिए चार, कानपुर के लिए पांच बसें और गोरखपुर रूट के लिए सात बसें ही चलाई जा सकीं। बताया गया कि इससे छह लाख रुपये का नुकसान पहुंचा है।
रोडवेज प्रशासन का कहना है कि कांवड़ यात्रा के नाते परेशानी है। सवारी भी कम हैं। सवारी के अनुसार बसों को भेज रहे हैं।