फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: अब मिलेगा हरदिया का भी टिकट...बस्ती से 12 रुपये में पहुंच सकेंगे यात्री

Wed, 23 Jul 2025 12:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- यात्रियों को सहूलियत देने के लिए परिवहन निगम ने बनाया नया बस फेयर स्टॉपेज
विज्ञापन

- बस्ती-डुमरियागंज, बस्ती-बांसी मार्ग से गुजरती हैं 20 रोडवेज बसें
बस्ती। परिवहन निगम की बस से सफर करने वाले यात्रियों को अब हरदिया का टिकट भी मिल जाएगा। इससे न सिर्फ उनके पैसे बचेंगे, बल्कि उन्हें आगले स्टॉपेज का टिकट नहीं लेना पड़ेगा। शहर से सटे हरदिया चौराहा को भी बसों के स्टॉपेज में शामिल कर लिया गया है। इसके लिए लोगों को सिर्फ 12 रुपये चुकाने होंगे।
बस्ती-डुमरियागंज और बस्ती-बांसी मार्ग पर दो दर्जन से अधिक बसें संचालित हो रही हैं। बसें तो इसी रूट से जाती थीं, लेकिन हरदिया में स्टॉपेज न होने के कारण यात्रियों को सीधे मनौरी चौराहा तक टिकट लेना पड़ता था। इससे हरदिया तक सफर करने वाले यात्रियों को अधिक किराया देना पड़ता था। अब नया स्टॉपेज हो जाने से यात्रियों को तय किराया ही देना पड़ेगा।
विज्ञापन

बस्ती रोडवेज से हरदिया तक सात किमी. दूरी तय की गई है, जिसमें यात्रियों से 12 रुपये किराया लिया जाएगा। फेयर स्टॉपेज की घोषणा सोमवार को कर दी गई। मंगलवार से यह सेवा शुरू हो गई। परिचालकों के ईटीएम में किराया और दूरी समेत नए स्टॉपेज की सूचना जारी कर दी गई है। अभी तक हरदिया तक जाने वाले यात्रियों को मनौरी तक 10 किमी. का निर्धारित किराया 16 रुपये देना पड़ता था। इस मुद्दे को स्थानीय लोगों और कप्तानगंज विधायक कवींद्र चौधरी अतुल ने उठाया था, जिसके बाद परिवहन निगम ने नए फेयर स्टॉपेज के लिए पहल की और आरएम से अनुमोदन के बाद नए स्टॉपेज की घोषणा की गई।
विज्ञापन

एआरएम बस्ती रोडवेज डिपो आयुष भटनागर ने बताया कि नए स्टॉपेज हरदिया के लिए किराया तय है। सवारी वहां उतारेंगे और बिठाएंगे। इस बाबत सभी परिचालकों को निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें