- रोजाना 20 किमी. दूरी तय कर स्टेडियम पहुंच अरविंद बहा रहे पसीना
- कड़े संघर्ष व मेहनत से नेशनल स्तर पर राजस्थान में दिखाई प्रतिभा
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स नेशनल प्लेयर का हब बन चुका है। विभिन्न खेलों में दमखम दिखा रहे खिलाड़ी इस नर्सरी से नेशनल स्तर पर अपनी प्रतिभा की छाप छोड़ रहे। उसी में से एक युवा अरविंद हैं, जिन्होंने स्टेडियम में हैंडबॉल का ककहरा सीखा और तीन साल में नेशनल तक का सफर तय कर लिया। कोच ने बताया कि अरविंद एक प्रेरणादायक हैं, जिन्होंने कड़ी मेहनत और समर्पण से नेशनल स्तर का लक्ष्य हासिल किया है।
कप्तानगंज ब्लॉक के अवस्थीपुर निवासी अरविंद यादव वर्ष 2021 में शहीद सत्यवान सिंह ने स्टेडियम हैंडबॉल सीखने के लिए प्रवेश लिया। तीन साल के भीतर, उसने न केवल खेल के मूल सिद्धांतों को सीखा, बल्कि राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के लिए पर्याप्त कौशल भी हासिल कर लिया। यह उपलब्धि उसकी लगन, प्रशिक्षण और खेल के प्रति जुनून का परिणाम है। कोच विकास सोनकर ने बताया कि अरविंद युवाओं के लिए एक प्रेरणा है जो खेल में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। अरविंद ने बताया कि वर्ष 2024-25 में राजस्थान में आयोजित 46वें नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग कर जिले का नाम भी रोशन किया। अब देश के लिए मेडल लाने का सपना है। 20 किमी. दूरी तय कर रोजाना स्टेडियम पहुंचते हैं। बताया कि परिवार मध्यम है। आर्थिक स्थिति ठीक न होते हुए भी खेल में कॅरियर देखा। उसी मेहनत ने राष्ट्रीय स्तर पर एक खिलाड़ी के रूप में मान्यता दिलाई।