फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाईवे बंद होने से आम यात्रियों की बढ़ी मुसीबत

Tue, 22 Jul 2025 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान। कांवड़ यात्रा को लेकर प्रशासन की ओर से बस्ती-अयोध्या हाईवे बंद कर दिया है। इससे बभनान-फैजाबाद की तरफ जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इससे लोगों का सिर्फ ट्रेन ही सहारा है। बभनान से अयोध्या जाने के लिए सिर्फ दो ट्रेन यहां मिलती हैं। ऐसे में सरकारी और प्राइवेट बस के अयोध्या-फैजाबाद हाईवे पर न चलने से लोगों को दिक्कतें रही हैं।
विज्ञापन

सुबह 10:00 बजे के आसपास यहां से अयोध्या जाने के लिए भटनी-अयोध्या पैसेंजर से लोग यात्रा कर रहे हैं। बभनान से अयोध्या-फैजाबाद जाने के लिए रोडवेज की दो बसें जाती हैं।
दोनों बसों के संचालन बंद होने से काफी संख्या में लोग ट्रेन से यात्रा कर रहे हैं। सुबह की ट्रेन छूट जाने पर दोपहर में मनवर संगम एक्सप्रेस से यात्रा करने वाले अभिषेक कसौधन ने बताया कि बस बंद होने से मजबूरी में ट्रेन से यात्रा करनी पड़ रही है, जिससे समय अधिक लग रहा है। ऐसे में काम करना मुश्किल हो गया है। नगर पंचायत के टेंट कारोबारी बृजेश चौधरी ने बताया कि नियमित रूप से टेंट के कारोबार से फैजाबाद जाना पड़ता है। दो दिन से हाईवे बंद होने के चलते कारोबार पर इसका असर पड़ रहा है। बभनान रेलवे स्टेशन पर अयोध्या पैसेंजर से यात्रा करने वाले मंगल शर्मा ने बताया कि नेशनल हाईवे बंद है ऐसे में रोडवेज की बस नहीं चल पा रही है। जगह-जगह साधन बदलकर लोगों को पहुंचना पड़ रहा है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक भागीरथी प्रजापति ने बताया कि अयोध्या व प्रयागराज के लिए बभनान से अयोध्या-भटनी पैसेंजर व मनवर संगम एक्सप्रेस बभनान रेलवे स्टेशन पर रुकती है। बसे बंद होने के चलते ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों की संख्या अयोध्या के लिए बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें