फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 14 घंटे पहले ही खत्म हो गया फोरलेन पर डायवर्जन

Thu, 24 Jul 2025 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। कांवड़ियों की भीड़ खत्म होने से तय कार्यक्रम से 14 घंटे पहले ही फोरलेन और लुंबिनी-दुद्धी मार्ग का डायवर्जन खत्म कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार शाम छह बजे से सभी बैरियर निष्क्रिय कर दिए गए। माल वाहक-भार वाहक सभी तरह के वाहनों का आवागमन शुरू हो गया। हालांकि, शुरुआती कुछ घंटों तक फोरलेन पर वाहनों की तादाद काफी कम थी। कार और दोपहिया वाहनों को दोपहर से ही अयोध्या की तरफ जाने से नहीं रोका जा रहा था। मगर शाम छह बजे से सभी वाहनों के लिए रास्ते खोल दिए गए। शहर में सुबह 11 बजे के बाद से ही आवागमन शुरू हो गया था। कांवड़ यात्रा को लेकर 19 जुलाई सुबह आठ बजे से फोरलेन पर डायवर्जन किया गया था। 24 जुलाई को सुबह आठ बजे डायवर्जन खत्म करने की तैयारी थी।
विज्ञापन

अनुमान था कि जलाभिषेक करके लौट रहे कांवड़ियों की भीड़ रहेगी। मगर बुधवार सुबह से ही फोरलेन पर सन्नाटा पसर गया था इसलिए छोटे वाहनों को दिन भर नहीं रोका गया। 19 जुलाई के बाद से सभी प्रकार के वाहनों को डायवर्ट कर दूसरे मार्गों से भेजा जा रहा था।
विज्ञापन

सीओ यातायात सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी ने बताया कि भीड़ का दबाव घट जाने की वजह से रूट खोल दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें