कलवारी। क्षेत्र के पाकरडाड़ गांव के रहने वाले एक युवक ने इंस्टाग्राम पर एक आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट किया है। पुलिस ने उसके विरुद्ध केस पंजीकृत कर जांच शुरू कर दी है।
तहरीर में विश्व हिंदू महासंघ कुदरहा के रूपनरायन गौड़ ने लिखा है कि शिवम जाटव निवासी पाकरडाड़ थाना कलवारी ने इंस्टाग्राम अकाउंट से आपत्तिजनक फोटो और वीडियो शेयर किया है, जिसमें आम जनमानस की भावनाएं आहत हुई हैं। थानाध्यक्ष गजेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर जांच की जा रही है।