फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बास्केटबॉल में 13, हैंडबॉल में 18 खिलाड़ी चयनित

Wed, 23 Jul 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। प्रयागराज में आयोजित प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल व हैंडबाल प्रतियोगिता में बस्ती की टीमें प्रतिभाग करेंगी। दोनों टीमों का जनपदीय चयन-ट्रायल मंगलवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में हुआ। इसमें हैंडबॉल के 18 और बास्केटबॉल के 13 खिलाड़ी जिले स्तर पर चयनित हुए।
विज्ञापन

अब ये खिलाड़ी मंडल स्तर के ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे। सफल खिलाड़ी टीम में जगह पाएंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि प्रदेश स्तरीय बास्केटबॉल महिला व हैंडबाल महिला वर्ग प्रतियोगिता 27 से 29 जुलाई तक प्रयागराज में आयोजित की जानी है। जिला स्तर पर चयन-ट्रायल मंगलवार को हुआ, जिसमें मंडल स्तर के लिए 13 बास्केटबॉल महिला खिलाड़ी और 18 हैंडबॉल महिला खिलाड़ियों का चयन किया गया।
चयनित ये खिलाड़ी को 24 जुलाई को मंडल स्तरीय चयन-ट्रायल में हिस्सा लेंगे। इसमें बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर जनपद के खिलाड़ी शामिल हैं। इसमें सफल खिलाड़ी टीम में शामिल होंगे और आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें