फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: खो-खो जूनियर बालक वर्ग में बस्ती नगर व बहादुरपुर विजयी

Wed, 27 Dec 2023 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। बस्ती की माटी, बस्ती का दम, आओ मिलकर खेले हम का संकल्प लेकर मंगलवार को सांसद खेल महाकुंभ के सातवें दिन जनपद के ग्रामीण व शहरी खिलाड़ियों ने अमर शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में खूब पसीना बहाया। खो-खो जूनियर बालक वर्ग का पहला मैच बहादुरपुर बनाम रामनगर के बीच हुआ। जिसमें बहादुरपुर ने रामनगर को 2-1 से पराजित किया। वहीं दूसरा मैच कुदरहा बनाम बस्ती नगर के बीच हुआ। इसमें बस्ती नगर ने 2-0 से कुदरहा को हराया।
विज्ञापन

मीडिया प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि खो-खो जूनियर बालिका का मैच हर्रैया व दुबौलिया के बीच खेला गया। हर्रैया ने 2-0 से मैच जीत लिया। वहीं दूसरा मैच बहादुरपुर व हर्रैया के बीच हुआ, जहां हर्रैया ने बहादुरपुर को 3-0 से हराया।
इसके अलावा जूनियर बालक वर्ग के क्रिकेट प्रतियोगिता का सेमीफाइनल मैच बस्ती सदर बनाम परशुराम के बीच खेला गया। जिसमें बस्ती सदर ने 26 रन से परशुरामपुर काे हरा दिया।। वहीं दूसरा मैच कप्तानगंज बनाम दुबौलिया के बीच हुआ। इसमें कप्तानगंज ने 3 विकेट से दुबौलिया को पराजित किया। जूनियर बालक वर्ग की कबड्डी प्रतियोगिता कप्तानगंज बनाम कुदरहा के बीच हुआ। इसमें कप्तानगंज ने 30-10 से कुदरहा को पराजित किया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका मे शिव शंकर यादव, रणधीर यादव, सुनील, एमपी त्रिपाठी, राकेश सिंह आदि रहे ।





अखिल भारतीय कवि सम्मेलन कल
बस्ती। 28 दिसंबर को सांसद खेल महाकुंभ की तरफ से देश के जाने माने अंतरराष्ट्रीय कवियों का आगमन हो रहा है। यहां आयोजित कवि सम्मेलन का शुभारंभ शाम 5 बजे से होगा। आयोजक सांसद हरीश द्विवेदी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय कवि प्रियांशु गजेंद्र के नेतृत्व में वरिष्ठ कवियत्री डॉ. भुवन मोहिनी, अमन अक्षर, विकास बौखल व शिवकुमार व्यास के साथ ही स्थानीय कवियों से मंच सजेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें