गायनी डिपार्टमेंट में तैनात स्टाफ नर्स मोनिका श्रीवास्तव टीका लगाने के नाम पर मरीज के तीमारदारो से सुविधा शुल्क के नाम पर पचास रूपए से लेकर पांच सौ रुपए तक ले रही थीं। इसी दौरान किसी मरीज के परिजन ने रूपये लेते विडियो बना कर वायरल कर दिया, जिससे बस्ती मेडिकल कॉलेज में हड़कंप मच गया।
गायनी डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ अल्का शुक्ला ने वीडियो पर कुछ कहने से मना कर दिया। उप प्राचार्य डाक्टर अनिल कुमार यादव ने बताया कि वीडियो संज्ञान में आय है। स्टाफ नर्स से रिटर्न में जवाब मांगा जा रहा है। संलिप्त पाई गई तो कार्रवाई की जाएगी।