- 828 बालिकाओं सहित कुल 2762 प्रतिभागियों ने लगाई छह किलोमीटर की दौड़
- विद्यालयीय प्रतिस्पर्धा में आंबेडकरनगर के विशाल, रायबरेली की मुस्कान को पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ की तरफ से आयोजित बस्ती मैराथन में 828 बालिकाओं सहित कुल 2762 प्रतिभागियों ने छह किलोमीटर की दौड़ लगाई। पुरुष वर्ग में पहला स्थान आंबेडकरनगर के प्रिंस राज यादव और महिला वर्ग में मिर्जापुर की आकांक्षा सिंह ने पहला मुकाम हासिल किया।
उत्तर प्रदेश गोसेवा आयोग के उपाध्यक्ष महेश शुक्ल ने झंडी दिखाकर धावकों को रवाना किया। स्वच्छ बस्ती, नशामुक्त बस्ती, स्वस्थ बस्ती को समर्पित इस मैराथन में पुरुष वर्ग में दूसरा स्थान अयोध्या के राकेश यादव और तीसरा स्थान बस्ती के शिवसागर ने हासिल किया। वहीं, महिला वर्ग में दूसरा स्थान कुशीनगर की पूनम निषाद और तीसरा स्थान बस्ती की मान्या को मिला।
विद्यालयी प्रतिभागियों में बालक वर्ग में पहला स्थान आंबेडकरनगर के विशाल शर्मा, दूसरा स्थान बस्ती के आलोक कुमार और तीसरा स्थान बस्ती से अंकुर ने हासिल किया, जबकि बालिका वर्ग में पहला स्थान रायबरेली की मुस्कान यादव, दूसरा स्थान बस्ती की अरुणिका सिंह और तीसरा स्थान बस्ती की काजल को मिला। विनय गिरी,धीरज कुमार, अरुण कुमार, आकांक्षा सिंह, अल्फिया खातून, अक्षिता ओझा, विपिन निषाद, दयनाथ निषाद, मनमोहन ,सिमोन बेगम ,ज्योति गुप्ता, और सोनम को सांत्वना पुरस्कार मिला।
पूर्व विधायक संजय प्रताप जायसवाल, सेवानिवृत्त आईआरएस अधिकारी रानी आशिमा सिंह, सहकारी बैंक के चेयरमैन राजेंद्र नाथ तिवारी ने कहा कि नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ का यह प्रयास बस्ती के युवाओं को संगठित कर एक सकारात्मक दिशा देने का काम कर रहा है। इस मैराथन में भाग लेकर युवा समाज को स्वस्थ और नशामुक्त बनाने का संदेश दे रहे हैं। युवा नेता हर्षवर्धन, महिला मोर्चा अध्यक्ष रोली सिंह, समाजसेवी व विधायक प्रतिनिधि सरोज मिश्र ने कार्यक्रम की सराहना और प्रतिभागियों के उज्जवल भविष्य की कामना की। आयोजक नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष भावेष पांडेय ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन सबकी प्रतिबद्धता और सहयोग के बिना संभव नहीं था।
प्रमुख रूप से मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष नारायण तिवारी, पवन कसौधन, दिवाकर मिश्र, अंकुर वर्मा, अभय पाल, दयाशंकर मिश्र, जेपी तिवारी, रामनुजेंद्र पांडेय, स्तुति सिंह, प्रत्युष विक्रम सिंह, राजेश पाल चौधरी, सत्येंद्र शुक्ल जिप्पी, नितेश शर्मा, सुखराम गौड़, हरिकृष्ण त्रिपाठी, आदित्य श्रीवास्तव, राजेश चित्रगुप्त, आनंद पाण्डेय, गजेंद्र गहमरी, संगीता यादव, आनंद गौरव शुक्ल, सचिन सिंह, आयुष चौहान, मनीष पाण्डेय आदि गणमान्य उपस्थित रहे।
इनका रहा खास सहयोग
वॉलंटियर्स के रूप में प्रिंस मिश्र (जिला संयोजक), ओमकार चौधरी (कार्यक्रम संयोजक), नवीन त्रिपाठी, सुनील यादव, राम प्रताप सिंह, हेमंत पाण्डेय, आशुतोष सिंह, ऋतिकेश सहाय, शुभम शुक्ला, अरुण पांडेय, सुरेंद्र चौधरी, अमित राय, सुधांशु पांडेय, हिमांशु सोनी, काजी फरजान, रत्नेश विश्वकर्मा, अभिषेक ओझा, शाश्वत श्रीवास्तव, अंकिता शुक्ला, अनामिका सिंह, आशुतोष श्रीवास्तव, सुलभ पाल, रुद्र आदर्श पांडेय, अमित पांडेय, ऋतिक, उत्तम दुबे, साहिल चौधरी, योगेंद्र शुक्ल आदि लोगों ने आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। शिव मंदिर कंपनी बाग पर राम विनय पांडेय, जयेश सिंह मुन्ना, रविंद्रनाथ तिवारी, रणदीप माथुर और रोडवेज पर सुलभ पाल के नेतृत्व में अभिषेक चौधरी, शिवम वर्मा, समेन्द्र चौधरी, प्रशांत शर्मा, हर्षदीप शुक्ल, आशीष पाण्डेय, संजय चौधरी आदि ने मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संभाली।