फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बरेली जाएगी बस्ती मंडल की टीम... खिलाड़ियों का हुआ चयन

Wed, 18 Sep 2024 02:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- 20 से 22 सितंबर तक बरेली में खेली जाएगी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

बस्ती। बरेली मंडल में 20 से 22 सितंबर तक प्रस्तावित तीन दिवसीय प्रदेश स्तरीय हैंडबॉल प्रतियोगिता में बस्ती की टीम हिस्सा लेगी। टीम के खिलाड़ियों का चयन-ट्रायल मंगलवार को शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में पूरा कर लिया गया। इसमें 12 खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। तीन खिलाड़ी रिजर्व में भी रखे गए हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी संजय शर्मा की मौजूदगी में दोपहर दो बजे से ट्रायल शुरू हुआ। 12 सदस्यीय टीम में शामिल होने के लिए बस्ती से 12 और संतकबीर नगर से तीन खिलाड़ी ट्रायल में हिस्सा लिए। बेहतर प्रदर्शन में बस्ती से 10 खिलाड़ी और संतकबीरनगर जिले से दो खिलाड़ी चयनित हुए। संतकबीरनगर जिले से एक और बस्ती से दो खिलाड़ियों को रिवर्ज में रखा गया है। हैंडबॉल कोच विकास सोनकर ने बताया कि टीम में 12 खिलाड़ी चुने गए हैं। तीन खिलाड़ी रिजर्व में रहेंगे। हैंडबॉल संघ के जिला सचिव अजय श्रीवास्तव ने कहा कि बस्ती टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद है। बुधवार को टीम बस्ती से रवाना होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें