फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती महोत्स 28 जनवरी से

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती महोत्सव 28 जनवरी से
विज्ञापन

बस्ती। जिले में 28 जनवरी से एक बार फिर ‘हवाएं दिलकश इशारा करेंगी, नगर है ये खास नाम है इसका बस्ती’ की गूंज जीआईसी परिसर में सुनाई देगी। बस्ती महोत्सव के इस थीम सांग पर विविध कार्यक्रमों की रूपरेखा जिला प्रशासन तय कर रहा है। पांच दिनी बस्ती महोत्सव में विविध प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगीं।
डीएम आशुतोष निरंजन ने शनिवार की शाम प्रेस से कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की। 28 जनवरी से एक फरवरी तक के इस महोत्सव का मंच प्रथम तीन दिन बाह्य कलाकारों से सजेगा। अंतिम दो दिन स्थानीय कलाकारों की प्रस्तुति होगी। जिसके लिए टैलेंट हंट प्रतियोगिता के तहत महोत्सव की वेबसाइट पर वीडियो क्लिप तैयार की जाएगी। टैलेंट हंट में हिस्सा लेने के लिए तीन आयु वर्ग का निर्धारण किया गया है। इसमें 17 वर्ष, 18 से 30 और 31 वर्ष से ऊपर के प्रतियोगी शामिल होंगे। गायन, एकल नृत्य व नाटक में समूह की प्रतिभागिता होगी। कार्यक्रम स्थल जीआईसी परिसर रहेगा। साहित्य, नृत्य, संगीत, स्पोर्ट्स, फैशन जैसे क्षेत्रों में जिले का नाम प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीएम ने अपील की कि महोत्सव की भव्यता के लिए जो लोग भी राशि सहयोग करना चाहते हैं वे ऑनलाइन और ऑफलाइन कर सकते हैं जिसकी रसीद दी जाएगी। कहा कि सहयोग राशि के लिए किसी प्रकार की बाध्यता नहीं है। बहुत सारे लोग पिछली बार भी महोत्सव में सहयोग किए थे।
विज्ञापन

जिले में दूसरी बार आयोजित किए जा रहे बस्ती महोत्सव की टैग लाइन ‘एक बस्ती, श्रेष्ठ बस्ती, उत्सव का आगाज’ रखा गया है। महोत्सव में बॉलीवुड नाइट, पारंपरिक परिधानों में फैशन शो, ग्रेटर आर्ट शो तथा वीरांगना एक पहल जैसे कार्यक्रम शामिल रहेंगे। कार्यक्रम के उद्घाटन और समापन के अतिथि की घोषणा बाद में की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें