फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाटक में राज, ग्रुप डांस में मिस्ट्रियस गर्ल्स ग्रुप ने बाजी मारी

विज्ञापन
बस्ती महोत्सव ः डांस प्रस्तुत करती मिस्ट्रियस ग्रुप की टीम - फोटो : BASTI
विज्ञापन
नाटक में राज, ग्रुप डांस में मिस्ट्रियस गर्ल्स ग्रुप ने बाजी मारी
विज्ञापन

एकल गायन में अनामिका राज, समूह गायन सरिता पांडेय, अविनाश की टीम अव्वल
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। महोत्सव के अंतिम दिन बच्चों व युवाओं ने अपनी प्रतिभा दिखाई। टैलेंट हंट प्रतियोगिता में मंच पर उतरे नन्हें सितारों ने जहां पूरी महफिल लूट ली, तो वहीं विभिन्न ग्रुप की ओर से नृत्य गायन, नाटक आदि प्रस्तुत किया गया। जिसे देख लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
शनिवार को ग्रैंड फिनाले के नाटक वर्ग में राज श्रीवास्तव की टीम पहले स्थान पर रही। टीम को पुरस्कार में एक लाख रुपये दिए गए। एकल नृत्य (12 से 18 वर्ष ) में श्रेयांशी श्रीवास्तव को 25 हजार और ग्रुप डांस में मिस्ट्रियस गर्ल्स ग्रुप को प्रथम स्थान पाने पर एक लाख रुपये का पुरस्कार मिला। एकल गायन (12 से 18 आयु वर्ग) में प्रथम अनामिका राज को 25 हजार, समूह में सरिता पांडेय (19 से 30 आयुवर्ग) की टीम को प्रथम स्थान पर 30 हजार रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। समूह गायन (19 से 30 आयुवर्ग) में अविनाश गुप्ता की टीम को एक लाख रुपये का पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के दौरान मोहम्मद फैसल व उर्मिला की जुगलबंदी देखते ही बनी। इनकी ओर से प्रस्तुत किए गए ‘सोचता हूं कि वो कितने मासूम थे’ गीत पर खूब तालियां बजी। इसके साथ ही अमित गुप्ता ने मेरा मुल्क मेरा देश पर नृत्य प्रस्तुत किया। प्रतिभागियों की प्रस्तुति के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट से पंडाल गूंजता रहा। रंग बिरंगे परिधान में छात्र-छात्राएं मंच की शोभा बढ़ा रहे थे। महोत्सव के फेसबुक पेज से भी सीधा प्रसारण किया जा रहा था। बड़ी संख्या में लोग मोबाइल व लैपटॉप पर भी कार्यक्रमों का आनंद लेते नजर आए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें