जिले के परशुरामपुर कस्बे में स्थित सेंट्रल बैंक की शाखा पर गस्त ड्यूटी कर रहे 40 वर्षीय होमगार्ड की रहस्यमय परिस्थितियों में मौत हो गई। जीतीपुर निवासी होमगार्ड राजेंद्र कुमार का शव सोमवार सुबह परशुरामपुर कस्बे में सेन्ट्रल बैंक के सामने मिला। जिस जगह गार्ड सो रहा था वहां खून के तमाम धब्बे मिले हैं। उसके साथी गार्ड ने घटना की सूचना पुलिस को काफी देर से दी।
पुलिस मामले की जांच कर रही है और चेहरे की चोट और रक्तश्राव से हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है। सीओ हर्रैया एसपी सिंह ने बताया कि शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। रिपोर्ट पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।