फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: दो दिन ब्लॉक रहेगा बस्ती-गोरखपुर रेल मार्ग, बढ़ेंगी दुश्वरियां

Thu, 06 Mar 2025 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंडेरवा-ओड़वारा रेलवे स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक ब्लाॅक सिगनलिंग कार्य के चलते आठ मार्च से पैसेंजर ट्रेनें रहेंगी निरस्त
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। पूर्वोत्तर रेलवे के मुंडेरवा-ओड़वारा रेलवे स्टेशन के बीच ऑटोमेटिक ब्लॉक सिगनलिंग और कमीशनिंग कार्य के चलते आठ और नौ मार्च को पैसेंजर ट्रेनें निरस्त रहेंगी। जबकि कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों का मार्ग परिवर्तन किया गया है। ब्लॉक के चलते यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा।


पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह के अनुसार, रेलवे प्रशासन ने जिन ट्रेनों को निरस्त किया है, उनमें भटनी-अयोध्या धाम पैसेंजर, गोरखपुर-लखनऊ एक्सप्रेस, गोरखपुर-गोंडा पैसेंजर, गोंडा-सीतापुर पैसेंजर व सीतापुर-शाहजहांपुर पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं। यह ट्रेन आठ व नौ मार्च को निरस्त रहेंगी।
विज्ञापन

सात मार्च को अमृतसर-जयनगर एक्सप्रेस व जम्मूतवी-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेनों के मार्ग को परिवर्तित करते हुए गोंडा-बढ़नी व गोरखपुर के रास्ते चलाई जाएंगी। मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ठहराव मनकापुर, बभनान, बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर उस दिन नहीं रहेगा। आठ मार्च को लोकमान्य तिलक टर्मिनस ट्रेन व काठगोदाम-हावड़ा एक्सप्रेस ट्रेन के मार्ग को परिवर्तित किया गया है। यह ट्रेन गोंडा-बढ़नी व गोरखपुर के रास्ते जाएगी। जिसके चलते इस ट्रेन का ठहराव मनकापुर, मसकनवा, बभनान, बस्ती व खलीलाबाद स्टेशनों पर उस दिन नहीं रहेगा। इसी तरह सात मार्च को हैदराबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन लखनऊ के गोमती नगर स्टेशन पर यात्रा समाप्त करेगी। यह ट्रेन गोरखपुर नहीं आएगी। नौ मार्च को गोमती नगर स्टेशन से गोरखपुर-हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन चलाई जाएगी। आठ मार्च को प्रयागराज मनवर-संगम एक्सप्रेस ट्रेन मनकापुर स्टेशन तक चलाया जाएगा। जिसके चलते यह ट्रेन मनकापुर स्टेशन से बस्ती के मध्य निरस्त रहेगी।
विज्ञापन

-
देरी से चलेंगी ये ट्रेनें

एनईआर के सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि ऑटोमेटिक ब्लॉक के चलते आठ मार्च को बस्ती रेलवे स्टेशन के रास्ते जाने वाली आनंद विहार टर्मिनस व बापूधाम-मोतिहारी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से दो घंटे की देरी से चलाई जाएगी। जबकि कटिहार-अमृतसर एक्सप्रेस ट्रेन एक घंटे की देरी से चलेगी। अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन 45 मिनट नियंत्रित किया गया है। इसी तरह सात मार्च को एरणाकुलम-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन को एक घंटे नियंत्रित कर चलाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें