फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: उन्नाव बस हादसे में बस्ती के चालक की मौत, 15 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पशुरामपुर, (बस्ती)। उन्नाव जिले में लखनऊ-कानपुर हाईवे पर रविवार भोर डंपर और बस्ती डिपो की बस में हुई टक्कर में परशुरामपुर थाना क्षेत्र के मरवटिया गांव निवासी चालक देवी प्रसाद (45) की मौत हो गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्री भी घायल हुए हैं। घायलों में अधिकांश बस्ती के बताए जा रहे हैं। प्राथमिक उपचार के बाद कई घायल रविवार को बस्ती लौट आए।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, देवी प्रसाद पुत्र इंद्रजीत यादव बस्ती-कानपुर बस सेवा में संविदा चालक थे। वह 29 अगस्त की रात करीब 10 बजे बस संख्या यूपी-78 जेटी 4952 लेकर बस्ती से कानपुर के लिए रवाना हुए थे। रविवार भोर करीब 3:10 बजे बस उन्नाव जिले के अजगैन थाना क्षेत्र के नवाबगंज में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के पास एक ढाबे के सामने पहुंची। इसी दौरान डंपर से बस की टक्कर हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक देवी प्रसाद के सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक समेत घायलों को सीएचसी नवाबगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने देवी प्रसाद को मृत घोषित कर दिया। हादसे में बस के परिचालक सुनील कुमार चौहान बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


चार साल पहले बने थे संविदा चालक
देवी प्रसाद चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर पर थे। करीब चार वर्ष पहले उनकी रोडवेज में संविदा चालक के पद पर नियुक्ति हुई थी। वह पत्नी गुड़िया, माता-पिता और तीन बच्चों के साथ रहते थे। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी गुड़िया का रो-रोकर बुरा हाल है। 14 वर्षीय बेटी निधि, आठ वर्षीय बेटा प्रांजल और तीन वर्षीय बेटी आरू के सिर से पिता का साया उठ गया। गांव में भी शोक का माहौल है।

-
ये यात्री हुए घायल
रोडवेज प्रशासन के अनुसार, हादसे में बस्ती से कानपुर जा रहे 15 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में रामचेत, शोभित, बृजलता, नसीबुल्लाह, रशीदा, सोनम, अनन्या, रानी, अतुल राज, अथर्व, विशाल पांडेय, बालमुकुंद, सुमित, अरविंद और हरिश्चंद्र उपाध्याय शामिल हैं। अधिकांश यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। कई यात्री रविवार को बस्ती पहुंच गए।

परिषद ने परिवार को 20 हजार की मदद दी
संविदा चालक देवी प्रसाद की मौत पर रोडवेज कर्मचारियों ने शोक जताया। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के मंत्री इंद्रजीत तिवारी की अगुवाई में कर्मचारियों ने शोकसभा कर परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की। परिषद की ओर से मृतक के परिजनों को तत्काल 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इसके अलावा 30 हजार रुपये और एकत्र कर परिवार की मदद करने की बात कही गई है। निगम के नियमानुसार भी परिजनों को आर्थिक सहायता दी जाएगी।
कोट
हादसे की जानकारी मिलते ही संबंधित क्षेत्र के एआरएम से संपर्क किया गया। दुर्घटना में चालक की मौत हुई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी निगम की तकनीकी टीम जांच करेगी। रिपोर्ट मिलने के बाद दुर्घटना के कारणों के संबंध में स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन

-कल्पना श्रीवास्तव, एआरएम, बस्ती।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें