फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मंडलीय फुटबाॅल प्रतियोगिता में बस्ती का दबदबा

विज्ञापन
स्टेडियम में माध्यमिक विद्यालयों के मंडलीय फुटबाल प्रतियोगिता के विजेता ​खिलाड़ी-स्रोत आयोजक
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में बुधवार को मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता का आयोजन शिवहर्ष उपाध्याय किसान इंटर कॉलेज की ओर से किया गया। इसमें बस्ती और संतकबीरनगर की टीमों ने विभिन्न वर्गों में प्रतिभाग किया। मंडल की कुल छह टीमों ने खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी दिलीप कुमार ने मां सरस्वती के पूजन और माल्यार्पण के साथ किया। उन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्हें खेल भावना, अनुशासन और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। उद्घाटन मुकाबला अंडर-19 बालक वर्ग में बस्ती और संतकबीरनगर की टीम के बीच हुआ। इसमें बस्ती ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संतकबीरनगर को 6-1 से हराया। अंडर-17 बालिका वर्ग में भी बस्ती की टीम ने संतकबीरनगर को 4-0 से शिकस्त दी।
प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अंडर-19 बालक, अंडर-17 बालक और अंडर-17 बालिका वर्ग की एक-एक टीम का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। खिलाड़ियों के चयन की जिम्मेदारी प्रभाकर ओझा, अमित कुमार यादव, माता प्रसाद त्रिपाठी और जोखू प्रसाद ने निभाई। संतोष कुमार पांडेय, रमेश चंद्र गुप्ता, जगन्नाथ यादव और राजकुमार यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
विज्ञापन

आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों, खिलाड़ियों और प्रतिभागियों का स्वागत करते हुए आभार जताया। समापन पर विजेता खिलाड़ियों को मेडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन शारीरिक शिक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय ने किया। इस दौरान विकास सोनकर, जितेंद्र कुमार सिंह, अशोक कुमार सिंह और बलराम समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें