फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सिविल सर्विसेज के 20 खिलाड़ी स्टेट स्तरीय ट्रायल के लिए चयनित

विज्ञापन
सिविल सर्विसेज के मंडलीय ट्रायल में शामिल अ​​धिकारी व कर्मचारी-स्रोत स्टेडियम
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रहे दो दिवसीय सिविल सर्विसेज मंडलीय ट्रायल में विभिन्न खेलों के 20 खिलाड़ी चयनित हुए हैं। चयनित खिलाड़ी 24 और 25 अगस्त को होने वाले प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन ट्रायल में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन

मंडलीय ट्रायल में टेनिस, वॉलीबाल, तैराकी, बास्केटबाल, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, कबड्डी, शतरंज, भारोत्तोलन, बेस्ट फिजिक, एथलेटिक्स, फुटबाल, कैरम, ब्रिज, कुश्ती, पावरलिफ्टिंग, क्रिकेट, खो-खो, हॉकी और योगासन सहित विभिन्न खेलों में पात्र अधिकारी और कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। दो दिन चले ट्रायल के बाद बस्ती जिले के 15, सिद्धार्थनगर के दो और संतकबीरनगर के तीन अधिकारी-कर्मचारी चयनित हुए। अब ये खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय चयन ट्रायल में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि मंडलीय ट्रायल में सफल खिलाड़ियों को प्रदेश स्तरीय ट्रायल में प्रतिभाग करना है। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि भारत सरकार की गाइडलाइन के अनुसार सिविल सर्विसेज प्रतियोगिता में सभी सरकारी संस्थानों के कर्मचारी पात्र नहीं हैं। स्वायत्तशासी निकाय (ऑटोनॉमस बॉडी) के कर्मचारी इसमें प्रतिभाग नहीं कर सकते। इसके अलावा परिषद, बोर्ड, नगर निगम, पंचायत और पुलिस विभाग के कर्मचारी तथा शिक्षक और सहायक शिक्षक भी प्रतियोगिता के लिए पात्र नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें