फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: स्वास्थ्य सेवाओं में बस्ती मंडल 17वें स्थान पर, आयुक्त नाराज

Fri, 01 Mar 2024 12:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
अधिकारियों को चेताया, कहा-जल्द करेंगे तीनों जिलों में निरीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में बस्ती मंडल को 17वां स्थान मिला है। इस पर आयुक्त अखिलेश सिंह ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को चेताया कि जल्द ही तीनों जिलों में निरीक्षण किया जाएगा। खामियां मिलीं तो संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी।
वह बृहस्पतिवार को आयुक्त सभागार में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की वित्तीय एवं भौतिक प्रगति की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रगति रिपोर्ट भारत सरकार के पोर्टल पर अपलोड न करने के बावजूद धन आहरित करना वित्तीय अनियमितता की श्रेणी में है। इसमें दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। नव दंपती सगुन किट वितरित न किए जाने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की। कहा कि जुलाई 2023 में आदेश एवं धन प्राप्त होने के बावजूद किट खरीदने के लिए अब तक टेंडर प्रक्रिया पूरी न करना दुर्भाग्यपूर्ण है।
विज्ञापन

सास, बहू-बेटा सम्मेलन भी आयोजित नहीं किया गया। मंडल में कुल 243 अल्ट्रासाउंड सेंटर पंजीकृत हैं। 125 सेंटरों की जांच नहीं की गई है। उन्होंने पाया कि 36 एमबीबीएस डाॅक्टरों के पद रिक्त हैं। इनकी तत्काल भर्ती के लिए वाक इन इंटरव्यू आयोजित कराने के निर्देश दिए। टेली कांफ्रेंसिंग में 543 में से पंजीकृत 213 डाॅक्टरों के बजाय 126 डाॅक्टर ही सक्रिय हैं। फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) हर्रैया एवं भानपुर सक्रिय नहीं पाया गया।
विज्ञापन

आयुक्त ने निर्देश दिए कि प्रत्येक गर्भवती महिला का माह में एक बार एमबीबीएस डाॅक्टर से जांच अवश्य कराएं। उन्होंने पाया कि 30 प्रतिशत महिलाओं की प्रसव रिपोर्ट अप्राप्त है। उन्होेंने प्रधानमंत्री मातृ वंदन योजना, जेई और एईएस, मिजिल रूबेला टीकाकरण, नियमित टीकाकरण, आयुष्मान गोल्डेन कार्ड आदि योजनाओं की समीक्षा की। इस मौके पर अपर निदेशक स्वास्थ्य डाॅ. नीरज पांडेय, सीएमओ डाॅ. आरएस दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें