फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूटकांड: अंधेरे में तीर चला रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक लूटकांड: अंधेरे में हाथ पांव चला रही पुलिस
विज्ञापन

बस्ती। देर भले आएं, दुरुस्त आएंगे। ऐसा दवा है उस बस्ती पुलिस का, जिसके सितारे इन दिनों खासे गर्दिश में हैं। इस बीच आईसीआईसीआई बैंक लूटकांड ने बैकफुट पर ला खड़ा किया है। मगर दावा किया जा रहा है कि सूबे के कई बैंक लूट की घटनाओं का पर्दाफाश यहां किया जाएगा। सूत्रों का यहां तक कहना है कि गिरोह और लूट की रकम के बारे में पुलिस को पता चल गया है। टीमें लुटेरों के इर्दगिर्द मंडरा रही हैं, किसी भी समय उन्हें दबोच लेगी। लेकिन अधिकारी सिर्फ इतना बता रहे हैं कि वे महराजगंज और आंबेडकरनगर की घटना का भी वर्कआउट यहीं करेंगे। कई जिले की क्राइम ब्रांच एक साथ जुड़कर सुरागकशी में जुटी हैं।
एसपी हेमराज मीणा का कहना है कि जल्द हम कुछ ठोस जानकारी देने की स्थिति में हो जाएंगे। हाल के कुछ महीनों में सूबे के कई जनपदों में बैंक लूट की घटना हो चुकी है। इन दोनों घटनाओं की फेहरिश्त की कड़ी मानकर यहां के लूट की तफ्तीश की जा रही है। जिससे काफी सहूलियत मिल रही है। जांच में गोरखपुर, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, सिवान, देवरिया के बदमाशों को ट्रेस किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिली। महराजगंज, आंबेडकरनगर लूट की छानबीन में जो प्रगति और सुरागकशी हुई थी, उसके आगे अब जांच की जा रही है। ऐसे में क्राइम ब्रांच की स्वाट टीम की नजर बाहरी बदमाशों पर टिक गई। खासकर बैंक लूटने वाले गिरोह है।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि गोरखपुर जोन में बैंक लूट, एटीएम लूट की अब तक हुई वारदातें, घटना में शामिल अपराधी और वर्तमान में उनकी स्थिति जैसे बिंदुओं पर काम चल रहा है। फुटेज को अन्य जिलों में भेजा गया है।
विज्ञापन

पिस्टल ताने चारों बदमाशों के तेवर से लॉबी में मौजूद ग्राहकों और निजी सुरक्षा गार्ड के पसीने छूट गए। प्रत्यक्षदर्शियों को लगा मानो आतंकी हमला हो गया। हेलमेट लगाये बदमाशों का दुस्साहस छक्के छुड़ा देने वाला था। लोग इतने खौफजदा हो गए कि भीतर दाखिल होकर असलहा धारी बदमाश के इशारा करते ही 50-55 की तादाद में मौजूद भीड़ कतारबद्ध हो गई। सीसीटीवी फुटेज में डर का मंजर स्पष्ट दिख रहा है। सधे हुए अंदाज में अंदाज दी गई घटना का खुलासा चुनौती बना हुआ है। वहीं मुंडेरवा में अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने सोमवार को मुंडेरवा कस्बे मे स्थित एक निजी अस्पताल और भारतीय स्टेट बैंक के एक ग्राहक सेवा केंद्र पर उसके कैमरे को चलवा कर चेक किया। छह दिसंबर का सीसीटीवी फुटेज निकलवाने के लिये कहा। एएसपी ने शुगर मिल में चौराहे पर स्थित एसबीआई के ग्राहक सेवा केंद्र पर पहुंच कर जानकारी एकत्र किया। सीसीटीवी फुटेज पेनड्राइव में मांगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें