फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाही के आरोप मे तीन शिक्षक निलम्बित

विज्ञापन
विज्ञापन
लापरवाही के आरोप मे तीन शिक्षक निलंबित
विज्ञापन

बस्ती। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अरूण कुमार ने छह दिसंबर को कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय डिहुकपुरा का निरीक्षण किया था। विद्यालय में कई खामियां मिली थी। यहां तक कि बिना सूचना के ही सहायक अध्यापक गायब मिली थीं। प्राथमिक विद्यालय में 89 बच्चे पंजीकृत थे जिसके सापेक्ष महज 55 बच्चे उपस्थित मिले। सहायक अध्यापिका आकांक्षा बिना किसी सूचना के 23 नवंबर से विद्यालय से अनुपस्थित थीं। जिसको लेकर बीएसए ने आकांक्षा पर अपने कर्तव्यों और दायित्वों के प्रति लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित करके उन्हें प्राथमिक विद्यालय बानपुर से संबद्ध कर दिया गया है। साथ ही परियोजना अधिकारी को एक सप्ताह में जांच करके आख्या देने को कहा है। इसके अलावा कुदरहा ब्लॉक क्षेत्र के ही प्राथमिक विद्यालय पिपरपाती में निरीक्षण के दौरान 56 बच्चों के सापेक्ष केवल 29 बच्चे ही विद्यालय में उपस्थित मिले थे। खंड शिक्षा अधिकारी की रिपोर्ट के आधार पर सहायक शिक्षक प्रियंका यादव को बिना किसी सूचना के लगातार में अनुपस्थित रहने पर निलंबित किया गया। नामाकंन के सापेक्ष उपस्थिति कम होने को भी कारण माना गया। प्रियंका को प्राथमिक विद्यालय सिंकदरपुर से संबद्ध कर दिया गया है। जिसकी जांच बीईओ परशुरामपुर से एक सप्ताह में देने के लिए आदेशित किया है। इसी क्षेत्र के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चकिया के सहायक अध्यापक अजय चौधरी को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें