फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: छोटे उद्यमियों को लोन देने में बैंक न करें लापरवाही

Sat, 23 May 2026 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की हुई बैठक
विज्ञापन

बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में शुक्रवार को डीएम कृत्तिका ज्योत्स्ना की अध्यक्षता में जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति एवं जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति की संयुक्त बैठक हुई। इस बैठक में वार्षिक ऋण योजना और विभिन्न योजनाओं में बैंकों को आवंटित लक्ष्यों के सापेक्ष प्रगति की समीक्षा की गई। डीएम ने बैंक अधिकारियों को निर्देशित किया कि युवाओं और छोटे उद्यमियों के लोन प्रस्तावों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखे।
जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना, ओडीओपी वित्तीय सहायता योजना, प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना, पशुधन किसान क्रेडिट कार्ड योजना सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए योजनाओं के तहत प्राप्त आवेदनों की स्वीकृति और ऋण वितरण स्थिति की जांच की गई। डीएम ने बैंक से संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि युवाओं और छोटे उद्यमियों के लोन प्रस्तावों को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए।
विज्ञापन

इस दौरान एमएलसी प्रतिनिधि हरीश सिंह, विधायक प्रतिनिधि हर्रैया सरोज मिश्र, कप्तानगंज के गुलाब चंद्र सोनकर, मो. सलीम ने बताया कि बैंक द्वारा ऋण आवेदन को बिना कारण स्पष्ट किए बिना अस्वीकृत कर दिया जाता है। बैठक में डीएम ने पाया गया कि केनरा बैंक, सेंट्रल बैंक आफ इंडिया, इंडियन बैंक, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक आफ इंडिया, भारतीय स्टेट बैंक, बैंक आफ महाराष्ट्र और इंडियन ओबरसीज बैंक लक्ष्य के सापेक्ष ऋण का वितरण कम किया गया है। जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत प्रगति सुनिश्चित करें।
विज्ञापन


बैठक में सीडीओ सार्थक अग्रवाल, अग्रणी बैंक आरबीआई पल्लवी सोम, डीडीएम नाबार्ड मनीष कुमार, क्षेत्रीय प्रबंधक भारतीय स्टेट बैंक संतोष कुमार, मुख्य कार्यकारी मत्स्य अधिकारी संदीप वर्मा, सीवीओ डाॅ अरूण गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें