फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे बैंककर्मी

विज्ञापन
बैंक कर्मचारियो ने कार्यबहिष्कार करके किया प्रदर्शन। संवाद - फोटो : BASTI
विज्ञापन
निजीकरण के विरोध में दूसरे दिन भी धरने पर डटे रहे बैंककर्मी
विज्ञापन

- बैंकिंग विधेयक वापस लेने की मांग उठाई, हड़ताल से ग्राहक परेशान
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। निजीकरण के विरोध में बैंककर्मी शुक्रवार को भी हड़ताल पर रहे। इससे बैंकों का लेन-देन बाधित रहा। हड़ताल के कारण तमाम बैंक ग्राहकों को दिक्कते आईं। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के बैनर तले बैंककर्मियों ने निजीकरण के विरोध में आवाज बुलंद की। पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय परिसर में आयोजित विरोध प्रदर्शन में तमाम बैंकों के कर्मचारियों व अधिकारियों ने हिस्सा लिया।
ऑल इंडिया पंजाब नेशनल बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन के मंडल सचिव पंकज कुमार पांडेय ने कहा कि सरकार राष्ट्रीय बैंकों का निजीकरण कर रही है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निजीकरण राष्ट्र, उपभोक्ता और कर्मचारी विरोधी है। इससे किसी का भला नहीं होने वाला है। यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव जेडयू खान ने कहा कि निजीकरण की नीति जन विरोधी है। इस मौके पर अभिषेक पांडेय, शक्ति सौरभ त्रिपाठी, शिवदास चौधरी, सनीफ, दीपक कुमार, शैलेश प्रताप सिंह, अक्षय सिंह, इमरान अहमद, विजय कुमार, चंद्रभान, हिमांशु श्रीवास्तव, शिवेंद्र मिश्रा, सक्षम दूबे, गुजन गुप्ता, रचना श्रीवास्तव, श्वेता सिंह, दीप्ति तिवारी, करुणा गुप्ता, नेहा, निहारिका और रजत पांडेय सहित करीब 600 कर्मचारी मौजूद थे।
विज्ञापन

500 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित
बैंक कर्मचारी संगठन के नेता जेडयू खान ने बताया कि हड़ताल के कारण जहां लेन-देन करने वालों को परेशानी हुई। वहीं बैंकों का व्यवसाय भी प्रभावित हुए है। क्लीयरिंग हाउस बंद होने के कारण 500 करोड़ से अधिक का कारोबार प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

बैंक में हड़ताल, ग्राहक रहे परेशान
सल्टौआ। क्षेत्र के पीएनबी सल्टौआ व भिरिया शाखा में हड़ताल के चलते कामकाज ठप रहा। जिससे दूर-दराज से लेन-देन करने पहुंचे ग्राहकों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। वहीं रुपये न होने से एटीएम भी बंद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें