बैंक कर्मियों ने समानता भंग करने का जताया विरोध
बस्ती। ऑल इंडिया ग्रामीण बैंक ऑफिसर्स एवं वर्कर्स ऑर्गेनाइजेशन के आह्वान पर बड़ौदा यूपी बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय में बैंक अधिकारी संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों ने समानता भंग करने पर विरोध जताया।
कर्मी केंद्र सरकार की ओर से बैंकिंग क्षेत्र में हुए 11वें वेतन समझौते को ग्रामीण बैंकों में समानता भंग कर लागू करने तथा 41 माह के एरियर को भी एक वर्ष बाद दो किस्तों में देने के आदेश का विरोध कर रहे हैं। पांच से नौ अप्रैल तक काली पट्टी बांध विरोध करने के बाद शनिवार को कर्मियों और अधिकारियों ने विरोध जताते हुए नारेबाजी की। बाद में आंदोलनकारियों ने वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाध्यक्ष सचिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में दिया गया।
वरिष्ठ शाखा प्रबंधक को दिया। ज्ञापन में मांगे पूरी न होने पर 19 अप्रैल को ग्रामीण बैंकों के प्रधान कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन करने, 26 अप्रैल को संचालक बैंकों-नाबार्ड के प्रधान कार्यालय में विरोध प्रकट करने तथा 17 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी ग्रामीण बैंक हड़ताल करने की चेतावनी दी। कर्मियों ने बताया कि 11वें वेतन समझौते के भुगतान से पूर्व ही 12वां वेतन समझौता 11 जनवरी 2022 से लागू हो जाएगा।
इस मौके पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शांतनु मिश्र, प्रशासनिक महामंत्री राजेश कुमार श्रीवास्तव, राकेश मौर्या, शशांक शुक्ल, विजय कुमार जायसवाल, कार्तिक सिंह, संदीप पुरवार, आशुतोष श्रीवास्तव, मनोज चौधरी, मनीष श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।