बारुद के ऊपर चारपाई रखकर सोने वाले चूड़ी व्यवसाई को पुलिस ने भेजा जेल- पुलिस
बनकटी। मंगलवार रात देईसाड़ के चूड़ी कारोबारी अकील अहमद को पुलिस ने अवैध पटाखों के जखीरे के साथ गिरफ्तार किया था। बुधवार को उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि अकील अहमद कुछ वर्षों से पटाखों का धंधा कर रहा था। वह त्योहारों में बाहर से पटाखे मंगवाकर स्थानीय बाजार में बिना लाइसेंस के बेचता था। प्राथमिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी का संपर्क कुछ थोक विक्रेताओं से था जो अन्य जिलों से माल सप्लाई करते थे। पुलिस ने मौके से 700 किलोग्राम अवैध विस्फोटक सामग्री जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। उसके घर की तलाशी के दौरान प्लास्टिक के 17 बोरों में 37 तरह के पटाखे भरे मिले थे। संवाद