- पुलिस लाइंस में तीन दिवसीय गोरखपुर जोन की अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन
बस्ती। पुलिस लाइंस में चल रहे तीन दिवसीय गोरखपुर जोन की 51वीं अंतरजनपदीय शूटिंग प्रतियोगिता का समापन सोमवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता में बलरामपुर जनपद का दबदबा रहा। प्रतियोगिता में गोरखपुर, महराजगंज, देवरिया, बस्ती, संतकबीरनगर, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बहराइच, बलरामपुर की टीमों ने हिस्सा लिया।
एलार्म एफिशिएंसी रेस में बस्ती ने प्रथम, गोंडा ने द्वितीय एवं देवरिया ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 300 गज थ्री पोजीशन पुरुष में बलरामपुर प्रथम और द्वितीय और गोरखपुर तीसरे पर रहा। 300 गज प्रोन पुरुष में बलरामपुर प्रथम, बस्ती द्वितीय और बलरामपुर तीसरे पर रहा। रिवाल्वर, पिस्टल शूटिंग 15 गज प्रतियोगिता में बलरामपुर प्रथम, गोंडा द्वितीय और बलरामपुर तीसरे पर रहा।
वहीं, 25 गज स्टैडिंग पोजीशन प्रतियोगिता में बलरामपुर प्रथम और द्वितीय तथा सिद्धार्थनगर तीसरे पर रहा। 50 गज स्नैप पोजीशन प्रतियोगिता में बलरामपुर प्रथम, सिद्धार्थनगर द्वितीय और महराजगंज तीसरे पर रहा। डीआईजी संजीव त्यागी ने विजेताओं को ट्राफी देकर पुरस्कृत किया। उन्होंने कहाकि खेल में हार और जीत होती है। हारने वाले को निराश नहीं होना चाहिए। इस दौरान एसपी डॉ. यशवीर सिंह समेत अन्य अधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।