फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निर्माणाधीन शिवालय का छज्जा गिरने से किशोर की मौत, घर में छाया मातम

Mon, 02 Jan 2023 02:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती।

सार

हरिओम पांडेय के घर के निकट शिवालय का निर्माण हो रहा है। उनका 13 वर्षीय पुत्र सूर्यांश उर्फ यश निर्माणाधीन शिवालय के पास खेल रहा था। अचानक शिवालय का छज्जा गिर गया। मलबे के नीचे दबकर सूर्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों ने सूर्यांश को हॉस्पिटल बस्ती पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मंदिर का छज्जा गिरने से सूर्यांश उर्फ यश की हो गई मौत। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती जिले के दुबौलिया थाना क्षेत्र के रानीपुर दुर्वासा गांव में घर के पास निर्माणाधीन शिवालय का छज्जा गिरने से वहां खेल रहे 13 वर्षीय किशोर की मौत हो गई।
विज्ञापन


गांव निवासी हरिओम पांडेय के घर के निकट शिवालय का निर्माण हो रहा है। रविवार को उनका 13 वर्षीय पुत्र सूर्यांश उर्फ यश निर्माणाधीन शिवालय के पास खेल रहा था। तभी अचानक शिवालय का छज्जा गिर गया। मलबे के नीचे दबकर सूर्यांश गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर मौजूद परिवार के लोगों ने सूर्यांश को श्री कृष्णा मिशन हॉस्पिटल बस्ती पहुंचाया। चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूर्यांश की मौत से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। घटना से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें