कप्तानगंज थाना क्षेत्र के महुलानी बाजार में ज्वेलरी की दुकान चोरों ने काटी सेंध और जुटी भीड़। सं?
- फोटो : BASTI
आभूषण की दुकान में नकब काटकर चोरी का प्रयास
चोरों ने शनिवार रात महुलानी बाजार में आभूषण की दुकान में सेंध काटकर चोरी का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र महुलानी गांव के पंकज कुमार सोनी महुलानी बाजार के राम चरन चौधरी के मकान में किराए के कमरे में आभूषण की दुकान चलाते हैं। शनिवार शाम को दुकान बंद करके पंकज कुमार बनारस किसी काम से गए थे। रात में पीछे से सेंध काटकर चोर दुकान में घुस गए और दुकान में रखा तितर-वितर कर दिए। चोरों ने लॉकर खोलने का प्रयास किया, लेकिन लॉकर न खुलने से उसमें रखे जेवर बच गए। रविवार को आसपास के लोगों ने सेंध कटी देख पुलिस और दुकानदार को सूचना दी।
दुकानदार पंकज कुमार ने बताया कि दुकान के लाकर में रखे जेवर को चोर नहीं ले जा पाए हैं। कप्तानगंज के प्रभारी निरीक्षक सतेंद्र कुंवर ने बताया कि दुकान में चोरी का प्रयास हुआ है। छानबीन की जा रही है।