फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आरएसएस की प्राण वायु हैं बाल स्वयंसेवक

Wed, 15 Oct 2025 02:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
शहर में पथ संचलन में शामिल हुए स्वयं सेवक
विज्ञापन
बस्ती। बाल्यकाल से आरएसएस शाखा से जुड़ने वाला स्वयंसेवक देशहित की भावना से ओतप्रोत होकर आजीवन देश और समाज के प्रति समर्पित रहता है। बाल स्वयंसेवक ही संघ की प्राण वायु हैं, जो आगे समाज जीवन के अनेक आयामों में अग्रणी भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन


ये बातें संघ के प्रांत प्रचारक प्रमुख डॉ. अवधेश ने कंपनीबाग स्थित मैरिज हाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में बाल स्वयंसेवक पथसंचलन में कहीं। उन्होंने बताया कि सौ वर्षो से निरंतर देशहित के लिए कार्य करने वाले स्वयंसेवकों के निर्माण का आधार बालस्वयंसेवक ही हैं जिससे संघ अविरल रूप से निरंतर राष्ट्र प्रथम की भावना से देशसेवा का कार्य करता जा रहा है। अध्यक्षता रामकृपाल मंदिर गांधी नगर के ट्रस्टी ध्रुव कसौधन ने की। कार्यक्रम में संघ के बाल स्वयंसेवकों द्वारा घोष के साथ पथसंचलन भी किया गया। इस कार्यक्रम में संघ के जिला प्रचारक सर्वेंद्र, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख सुभाष, विभाग कार्यवाह आशीष, विभाग प्रचार प्रमुख राघवेंद्र, विभाग संपर्क प्रमुख वीरेंद्र, जिला कार्यवाह नीरज, प्रांत सह बालकार्य प्रमुख राहुल, नगर विस्तारक शिवाकांत, नगर कार्यवाह आशीष श्रीवास्तव, सह नगरकार्यवाह बृजेश मुन्ना, बौद्धिक प्रमुख वायु नंदन, शारीरिक प्रमुख सुधांशु, अभिनव, नगर प्रचार प्रमुख आशुतोष मल्ल, मधुरेश, सूरज, हर्ष, पर्व, सार्थक, कनिष्क, प्रभव, धैर्य, यथार्थ, अक्षत, यश, प्रतीक मौजूद रहे। पंथ संचलन का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें