फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: मेजबान शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज ने बना विजेता

Wed, 15 Oct 2025 02:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय फुटबाल प्रतियोगिता में पहले दिन के प्रतिभागी- विज्ञ
विज्ञापन
बस्ती। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की दो दिवसीय अंतरमहाविद्यालयीय फुटबॉल प्रतियोगिता मंगलवार को शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज में शुरू हुई। पहले दिन महिला फुटबॉल प्रतियोगिताएं हुईं। एपीएनपीजी कॉलेज, महिला पीजी कॉलेज और शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज की टीमों ने भाग लिया। मेजबान शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज ने लीग मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन

लीग मुकाबलों के बाद फाइनल में शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज और महिला पीजी कॉलेज आमने-सामने आईं। रोमांचक मुकाबले के बाद शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज विजेता बना, जबकि महिला पीजी कॉलेज उपविजेता रही। तीसरे स्थान पर एपीएन डिग्री कॉलेज का कब्जा रहा।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप-प्रज्ज्वलन और मां सरस्वती की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के क्रीड़ा पर्यवेक्षक डॉ. भारत गौतम की देखरेख में सभी मैचों का संचालन किया गया। शिवहर्ष किसान पीजी कॉलेज के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष प्रो. रघुवंश मणि त्रिपाठी ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया और सभी को खेल भावना के साथ मुकाबलों में भाग लेने की प्रेरणा दी। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं और प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस अवसर पर कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक, कर्मचारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। प्रतियोगिता का आयोजन न केवल खेल प्रतिभा को बढ़ावा देने के लिए किया गया, बल्कि छात्रों में टीम भावना और अनुशासन भी विकसित करने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें