कप्तानगंज (बस्ती)। आदि शक्ति नगर वार्ड में शनिवार को दो दिवसीय विराट कुश्ती दंगल का आगाज हुआ। कुरुक्षेत्र के बग्गा ने दिल्ली के अशोक को पटकनी दी। पहले दिन 32 पहलवानों ने अपना दम दिखाया।
इससे पहले कुश्ती प्रतियोगिता का नगर अध्यक्ष कप्तानगंज चंद्र प्रकाश चौधरी ने शुभारंभ किया। मथुरा के गब्बर और लुधियाना के लकी का मुकाबला बराबरी पर छूटा। नेपाल के शंकर थापा और राजस्थान के राजबीर में जबरदस्त मुकाबला हुआ। नेपाल के शंकर विजेता घोषित हुए। गंगानगर के रोहित और जम्मू के गनी पहलवान ने दांवपेच दिखाए। जम्मू के गनी को जीत हासिल हुई।
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के बादल पहलवान और जम्मू के नसीम का मुकाबला बेहद रोचक रहा। नसीम ने बादल को चित कर दिया। अयोध्या के पहलवान नागेंद्र दास एवं राजस्थान के राजवीर के बीच मुकाबले में राजस्थान के राजवीर ने बाबा नागेंद्र दास को पटकनी दी। पंजाब के मोनू और देवरिया के मोहित की कुश्ती बराबर पर छूटी तो बरेली के सुरेंद्र ने गाजीपुर के मनोज को हराया।
कलियर शरीफ के पहलवान फकीर बाबा ने मुजफ्फरनगर के टोनी को धूल चटाई। इस तरह 16 मुकाबले हुए। इस दौरान एजाज अहमद, मुहम्मद करीम,कपिल देव चौधरी, गोपीनाथ मिश्रा, द्वारिका मिश्र, सुनील माैजूद रहे।थ