फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: शिकायतकर्ता को जान से मारने की धमकी

Sun, 10 Nov 2024 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। दुबौलिया पुलिस ने शिकायतकर्ता को धमकाने के मामले में केस दर्ज किया है। दुबौलिया निवासी सियाराम ने तहरीर में बताया है कि उनके स्तर से सरकारी अभिलेख में दर्ज ग्राम समाज की जमीन पर कब्जे को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत की गई थी। बृहस्पतिवार को कानूनगो ने फोन कर कहा कि मौके पर जांच करना चाहता हूं। आरोप है कि जब वह कानूनगो के साथ मौके पर जांच कराने गया तो विपक्षियों ने घेरकर अपशब्द कहा। बोले कि तुम्हारी कब्र यहां पर बना देंगे। पुलिस ने दुबौलिया निवासी मोहम्मद याहिया व उसकी पत्नी नूरजहां पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें