आंगनबाड़ी केंद्र भूअर निरंजनपुर में गोद भराई कार्यक्रम करती महिलाएं
बस्ती। पोषण माह के तहत शनिवार को भुवर, निरंजनपुर आंगनबाड़ी केंद्र में बाल विकास परियोजना सदर की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ गोदभराई और पुरस्कार वितरण हुआ। मेहंदी व रंगोली प्रतियोगिता, पोषण संबंधी जागरूकता सत्र, मिशन शक्ति से जुड़े संदेश, नुक्कड़ नाटक तथा गोद भराई एवं अन्य कार्यक्रम भी हुए। डीपीओ जेपी सिंह, मुख्य सेविका पुष्पा रानी, पूनम सिंह, नीतू सिंह, ब्लॉक समन्वयक दीपक कुमार, रॉकेट लर्निंग संस्था के ज्ञानेंद्र श्रीवास्तव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, लाभार्थी महिलाएं एवं उनके अभिभावक उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। उपस्थित लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता और बालिका सशक्तिकरण के संबंध में उपयोगी जानकारी दी गई। प्रतियोगिताओं में विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण कर सम्मानित किया गया। गोद भराई एवं अन्य प्रशासनिक कार्यक्रमों के माध्यम से गर्भवती एवं स्तनपान कराने वाली माताओं को पोषण, स्वास्थ्य सेवाओं एवं देखभाल संबंधी जानकारी दी गई।
वक्ताओं ने कुपोषण को समाप्त करने तथा महिलाओं व बच्चों के पोषण स्तर में सुधार के लिए सामुदायिक सहयोग का आह्वान किया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से पोषण, स्वच्छता और महिला सुरक्षा के संदेश प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किए गए। संवाद